boltBREAKING NEWS

नीट में फेल होने के बाद फंदे पर लटका स्टूडेंट

नीट में फेल होने के बाद फंदे पर लटका स्टूडेंट

कोटा। कोटा में फिर एक स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। स्टूडेंड रोशन (21) बिहार के समस्तीपुर से पढ़ने आया था। महावीर नगर थर्ड इलाके में किराए पर रहता था। हालही में रोशन ने नीट का एग्जाम दिया था। इसमें फेल हो गया था। गुरुवार सुबह दिल्ली से लौटा था। देर शाम अपने कमरे में फांसी का फंदा लाकर सुसाइड कर लिया।

डीएसपी हर्ष राज खरेड़ा ने बताया- रोशन के चाचा और फूफा दिल्ली में रहते है। उन्हीं के पास गया था। कोटा आने के बाद उसने फोन रिसीव नहीं किया। परिजनों ने छोटे बेटे सुमन को रोशन के पास जाने को कहा। रोशन का छोटा भाई भी कोटा में रहकर कोचिंग में पढ़ाई कर रहा है। गुरुवार शाम को 7 बजे के बीच छोटा भाई रोशन के कमरे पर गया। उसने कमरे में झांक कर देखा। तब घटना का पता लगा।

सुमन ने दरवाजा तोड़कर बॉडी को नीचे उतारा। हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचीं। कमरे की तलाशी ली। फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजन दिल्ली से कोटा पहुंचे है।